BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 3:34 pm
KHABAR : जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए रायशुमारी, पर्यवेक्षक ने दावेदारों की जानकारी ली, 20 जून तक राहुल गांधी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट, पढे़ खबर

Share On:-

टीकमगढ़। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला पर्यवेक्षक देवाशीष पटनायक टीकमगढ़ पहुंचे। उनके साथ जिला प्रभारी रेखा चौधरी और सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल भी रहे।


केंद्रीय पर्यवेक्षक ने जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों से बायोडाटा लिया और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।


अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम
गौरव शर्मा, वर्तमान में कार्यकारी जिला अध्यक्ष
संजय नायक, वर्तमान में जिला महामंत्री
पूनम जायसवाल, वर्तमान में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष
लक्ष्मण रैकवार, पूर्व पार्षद
भारत सोनी, पूर्व पार्षद
अंकित जैन सहित अन्य लोग शामिल है।


नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति होगी
पटनायक ने बताया कि 30 जून तक देश भर में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने का अभियान चला रही है। मध्य प्रदेश में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा की जा रही है।


पर्यवेक्षकों की वर्चुअल बैठक राहुल गांधी लेंगे
20 जून तक इंटरनल रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को सौंपी जाएगी। राहुल गांधी स्वयं इस सर्वे की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे 20 जून के बाद सभी पर्यवेक्षकों की वर्चुअल बैठक लेंगे। इसके बाद जिला अध्यक्षों के नाम तय किए जाएंगे।


पर्यवेक्षक ने पार्टी छोड़ने वाले पर की टिप्पणी
पिछले एक साल में कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता और नगर पालिका पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं। इस विषय पर पटनायक ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक दल नहीं, बल्कि सेवा का संगठन है। उन्होंने कहा कि मौकापरस्त लोग ही पार्टी छोड़ रहे हैं और वे आगे पछताएंगे।


इनकी रही मौजूदगी
इस दौरान टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला, प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम जायसवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष गौरव शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, जिला महामंत्री संजय नायक, जितेंद्र जैन क्रांतिकारी, शाश्वत सिंह बुंदेला, ब्लॉक अध्यक्ष इसरार मोहम्मद, शहर अध्यक्ष भगत राम यादव, मीडिया प्रभारी राजीव जैन, पंकज अहिरवार सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE