BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 4:16 pm
BIG REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया मनासा के सिविल अस्‍पताल का निरीक्षण, उपचार सुविधाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, टीबी मरीजों को वितरित की फूड बास्‍केट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा में नवीन सिविल अस्‍पताल का आकस्मिक निरीक्षण कर, वहॉं मरीजों के लिए उपलब्‍ध उपचार सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने सिविल अस्‍पताल में एक्‍सरे कक्ष, लेबोट्री, प्रसूति वार्ड, प्रसूति प्रतिक्षालय, आपातकालीन वार्ड, सोनोग्राफी कक्ष, ओपीडी कक्ष, एनसीडी क्लिनिक, उमंग स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रका निरीक्षण कर, मरीजों की जॉच एवं उपचार कार्य तथा निरूशुल्‍क दवाई वितरण का जायजा लिया।

कलेक्‍टर ने की टी.बी.मरीजों को फूड बास्‍केट वितरित-
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सिविल अस्‍पताल मनासा के निरीक्षण दौरान टी.बी.मुक्‍त भारत अभियान के तहत टी.बी. मरीजों की जॉंच, एक्‍सरे एवं उपचार की जानकारी ली। उन्‍होने पंचायतों को टी.बी.मुक्‍त बनाने के किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्‍टर ने उपस्थित 10 टी.बी. मरीजों को ग्रीनको एवं डीबीएल के सहयोग से निरूशुल्‍क फूड बास्‍केट भी वितरित किए। अब तक मनासा क्षेत्र में 350 से अधिक टी.बी.मरीजों को निरूशुल्‍क फूड बास्‍केट जनसहयोग एवं निक्षय मित्रों के सहयोग से वितरित की गई है। कलेक्‍टर ने बी.टी.एल.कंपनी के अधिकारियों से माईक्रो सिंचाई प्रोजेक्‍ट के तहत अब तक हुए निर्माण कार्याे की प्रगति की जानकारी भी ली। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम पवन बारिया, बीएमओ डॉ.बी.एल.भायल, जनपद सीईओ अरविंद डामोर व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE