BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 4:47 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया जूना मालाहेड़ा में एक करोड़ की लागत से स्‍थापित बकरी पालन प्रोजेक्‍ट का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के ग्राम जूना मालाहेड़ा में राष्‍ट्रीय पशुधन मिशन के तहत पशुपालन विभाग के माध्‍यम से हितग्राही जगदीश पिता सोला गरासिया द्वारा लगभग एक करोड़ की लागत से स्‍थापित बकरीपालन प्रोजेक्‍ट का निरीक्षण किया और बकरीपालन कार्य का अवलोकन किया।
इस परियोजना के लिए हितग्राही जगदीश गरासिया को 87.30 लाख का ऋण एवं 42.65 लाख का अनुदान उपलब्‍ध करवाया गया है। हितग्राही द्वारा 10 प्रतिशत मार्जिन मनी जमा करवाई गई है। हितग्राही द्वारा बकरीपालन के लिए सर्वसुविधायुक्‍त शेड का निर्माण करवाकर, उसमें 200 मादा बकरियों और 10 बकरों का पालन किया जाकर, उनकी समुचित देखभाल की जा रही है।
कलेक्‍टर ने इस बकरीपालन प्रोजेक्‍ट के निरीक्षण दौरान हितग्राही से चर्चा कर, किए जा रहे बकरीपालन कार्य, पशु उपचार की व्‍यवस्‍था एवं पशु आहार की उपलब्‍धता आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम पवन बारिया, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार, जनपद सीईओ अरविंद डामोर व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE