BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 5:05 pm
KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा- दुग्‍ध समृद्धि अभियान के तहत पशुपालकों की दुग्‍ध उत्‍पादन क्षमता बढ़ाने और दुग्‍ध का उचित दाम दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में दुग्‍ध समृद्धि अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी की मंशा है, कि पशुपालकों की दुग्‍ध उत्‍पादन क्षमता बढ़े और दुग्‍ध उत्‍पादक पशुपालकों को दुग्‍ध का अच्‍छा दाम मिले। पशुपालक अच्‍छी नस्‍ल के दुधारू पशुओं का पालन करें और उनकी समुचित देखभाल, अच्‍छा पशु आहार प्रदान करेंगे तो उनकी दुग्‍ध उत्‍पादन क्षमता भी बढ़ेगी और पशुपालकों को अधिक लाभ मिलेगा। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के मनासा उपखण्‍ड के ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्‍नत पशुपालकों एवं किसानों से संवाद करते हुए कही।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ अरविंद डामोर, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार, सरपंच मनोज पुरोहित सहित बड़ी संख्‍या में पशुपालक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने उन्‍नत पशुपालकों से एक-एक कर संवाद करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे पशुपालन, पशुओं की संख्‍या, उनकी नस्‍ल, दैनिक दुग्‍ध उत्‍पादन एवं दुग्‍ध से हो रही आय तथा पशुओं की देखभाल, उन्‍हें दिए जा रहे पशुआहारआदि के बारे में विस्‍तार से जानकारी ली। कलेक्‍टर ने सभी पशुपालकों से कहा, कि वे सहकारी समिति से जुड़े और पशुपालन केसीसी के लिए अनिवार्य रूप से आवेदन करें।

कलेक्‍टर चंद्रा ने कहा कि जिले के सभी पशुपालकों को आगामी अगस्‍त से पूर्व केसीसी जारी करवाकर पशुपालकों को ब्‍याज मुक्‍त ऋण उपलब्‍ध कराया जाएगा।  कलेक्‍टर ने पशुपालन विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए, कि वे प्रत्‍येक गांव में 5-5 पशुपालकों को प्रेरक के रूप में नियुक्‍त कर, उनका पशुपालन विभाग की योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं क्रियान्‍वयन में सहयोग लें। उन्‍होने सभी गांवों में पशुपालकों को विभागीय योजनाओंकी जानकारी देकर पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने तथा ग्राम पंचायत सोसायटी स्‍तर पर पशुपालकों की 15 दिवस में संगोष्‍ठी आयोजित कर, पशुपालकों को पशुपालन के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उन्‍नत पशुपालक सुनील पाटीदार, श्‍यामसुंदर विश्‍वकर्मा, रामनारायण कारपेंटर, निवास पाटीदार, हिरालाल रेगर, ललीता कुशवाह आदि ने भी किए जा रहे पशुपालन, पशुओं की देखभाल, पशुओं को दिए जा रहे पशु आहार, प्रतिदिन दुग्‍ध उत्‍पादन, पशुपालन से हो रही अतिरिक्‍त आय आदि के बारे में विस्‍तार से बताया और पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने का अनुरोध किया, जिससे, कि वे दुग्‍ध उत्‍पादन बढ़ा सकें।               

कलेक्‍टर ने किया आयुष आरोग्‍य केंद्र का निरीक्षण
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में आयुष आरोग्‍य केंद्र का निरीक्षण किया और स्‍वस्‍थ्‍य यकृत मिशन के तहत लोगों की बीएमआई जॉंच के कार्य का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने उपस्थित स्‍टाफ से टीकाकरण कार्य की पंजी का अवलोकन किया और महिलाओं और बच्‍चों के टीकाकरण की जानकारी ली। उन्‍होने ओपीडी पंजी का अवलोकन कर, प्रतिदिन ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्‍या, उनका उपचार एवं निरूशुल्‍क दवाई वितरण की जानकारी ली। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम पवन बारिया व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

भाटखेड़ी बुजुर्ग में बावड़ी के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने ग्राम भाटखेड़ी बुजुर्ग में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम में स्थित प्राचीन बावड़ी की साफ-सफाई करवाकर उसकी रंग रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम पवन बारिया व अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE