मंदसौर। आगामी 21 जून को हम सभी 11 वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहे। योग दिवस के आयोजन की तैयारी को लेकर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्टर सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए की योग दिवस के दिन जिला स्तरीय कार्यक्रम संजय गांधी उद्यान एवं पशुपतिनाथ मंदिर आराधना हाल में आयोजित किए जाएंगे। सभी विभाग योगा संगम ंच के माध्यम से अपना पंजीयन कर सकते है। कोई भी प्रतिभागी योग अभ्यास कार्यक्रम में शामिल होना चाहता है। वे भी अपना पंजीयन योगा संगम एप के माध्यम से करा सकते हैं। जन अभियान परिषद इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें। संजय गांधी उद्यान एवं पशुपतिनाथ मंदिर हाल में साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था के लिए नगर पालिका आवश्यक कार्यवाही करें। स्वास्थ्य विभाग आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित करें। इसके साथ ही ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों एवं जिला स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होंगे। ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के विषय पर संपूर्ण विश्व में वसुधैव कुटुंबकम की भावना से एक साथ योग दिवस मना रहे है। योग प्राचीन भारतीय परंपरा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित, आयुष अधिकारी, एसडीएम, योग संस्थाओं के प्रमुख मौजूद थे।