BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 5:19 pm
KHABAR : सर्टिफाइड सोयाबीन बीज से 6-दिन में भी अंकुरण नहीं हुआरूरतलाम में किसानों का हंगामा, कृषि विभाग ने मुआवजा दिलाने का दिया भरोसा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। बुधवार को खराब बीज को लेकर किसानों ने बीज दुकान पर हंगामा कर दिया। 6 दिन पहले बोया गया सोयाबीन का बीज अब तक अंकुरित नहीं हुआ। मामला पिपलखूंटा गांव के 50 से ज्यादा किसानों का है। किसानों ने शहर के धानमंडी स्थित संजय ब्रदर्स की दुकान से कुसुम कंपनी (9560) का सर्टिफाइड बीज खरीदा था।


किसानों का कहना है कि 6 दिन बीत गए लेकिन बीज से एक भी पौधा नहीं उगा। दुकानदार ने कंपनी प्रतिनिधि के आने की बात कही। इस पर किसान नाराज हो गए। किसानों का कहना था, बीज हमने आपसे खरीदा है। अब नुकसान की भरपाई भी आप ही करें। इस दौरान किसान नेता राजेश पुरोहित भी मौके पर पहुंचे और किसानों के साथ नारेबाजी की।


कृषि अधिकारी पहुंचे, खेतों में जाकर देखी स्थिति
हंगामे की सूचना पर सहायक संचालक कृषि भीका वास्के, कृषि विकास अधिकारी केएस वसुनिया और तकनीकी सहायक एचएल भरफा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से शिकायत ली और जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद खेतों में जाकर स्थिति देखी।


बीज अंदर ही सड़ गया
किसान महेश कुमावत ने कहा, श्सर्टिफाइड बीज लिया था। पूरे गांव में 50 कट्टे बीज के डाले। 6 दिन हो गए एक भी बीज अंकुरित नहीं हुआ। बीज अंदर ही सड़ गया। जबकि, सोयाबीन की बुवाई के लिए पर्याप्त बारिश हो चुकी है।


कंपनी की लापरवाही- किसान नेता
किसान नेता राजेश पुरोहित ने कहा, ष्कंपनी की लापरवाही के कारण सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। सरकार ने रेवड़ियां बांटकर हर गांव में बीज कंपनियां खोल दी हैं। किसानों को भरपाई मिलनी चाहिए।


बीज में कमी नहीं, मुआवजा दिलवाएंगे- दुकानदार
दुकान संचालक दिलीप अग्रवाल ने कहा, ष्बीज नकली नहीं है। शासन द्वारा प्रमाणित है। असामान्य बारिश के कारण जर्मिनेशन कम हुआ। मैं किसानों के साथ हूं। अगर कंपनी के खिलाफ शिकायत करनी है तो उसमें भी साथ दूंगा।ष्


किसानों को मुआवजा दिलवाएंगे- कृषि अधिकारी
भाास्कर से बातचीत में सहायक संचालक कृषि भीका वास्के ने कहा, खेतों में देखा कि कुछ बीजों में फफूंदी लगी है। एक-दो दिन बाद फिर स्थिति देखेंगे। कंपनी से किसानों को हर्जाना दिलवाया जाएगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE