शाजापुर। करणी सेना परिवार के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा और जिला संयोजक भीम सिंह बना डूंगरगांव का भव्य स्वागत, आशीर्वाद समारोह एवं वाहन रैली निकाली गई। जगह जगह जिला अध्यक्ष और जिला संयोजक का स्वागत पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर किया गया, हजारों की संख्या में करणी सैनिक ओर सर्व समाज के लोग रेली में उपस्थित रहे।
वाहन रैली मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण से शुरू हुई जो बस स्टैंड बड़ा चौक,छोटा चौक, सोमवारिया,महूपुरा होते हुए महाराणा प्रताप चौराहे पर पहुंची जहां जिला अध्यक्ष और जिला संयोजक द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, माल्यार्पण के पश्चात वाहन रेली का समापन किया गया, तथा समापन के पश्चात करणी सेना परिवार के मुखिया ठाकुर साहब जीवन सिंह शेरपुर सहित प्रदेश टीम द्वारा जिले की भाग दौड़ सोपने पर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया स्वागत यात्रा कार्यक्रम में पधारे सर्व समाज सहित समस्त करणी सैनिकों का भी धन्यवाद प्रेषित किया गया।