BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2025, 8:11 pm
KHABAR : राज्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग डॉ. टेटवाल ने किया शासकीय आईटीआई देवास का निरीक्षण, राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल ने आईटीआई परिसर में साफ-सफाई रखने और 501 पौधो का रोपण करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। प्रदेश के कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल ने बुधवार को शासकीय आईटीआई देवास का निरीक्षण किया। इस दौरान राज्यमंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने आईटीआई प्राचार्य से आईटीआई देवास में चल रहीं गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्‍होंने आईटीआई देवास में चलाये जा रहे विभिन्न कोर्स और संस्‍था में प्रशिक्षण ले रहे छात्रों की संख्‍या के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान देवास तहसीलदार श्रीमती सपना शर्मा, आईटीआई प्राचार्य श्री संतोष रोहित, प्रशिक्षक एवं अन्‍य संबंधित उपस्थित थे।
राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल ने देवास आईटीआई में संचालित विभिन्‍न व्यवसाय (ट्रेड) का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों से उनके अनुभव जाने। उन्‍होंने आईटीआई में सीएसआर फंड से कंमिंस कम्‍पनी द्वारा बनाये गये ट्रेनिग सेंटर का निरीक्षण किया और प्राचार्य से ट्रेनिंग सेंटर के संबंध में जानकारी भी ली। राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल ने आईटीआई में निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि साफ-सफाई के लिए प्रभारी नियुक्‍त करें, अगली बार आये तो परिसर स्‍वच्‍छ दिखना चाहिए।  
राज्यमंत्री डॉ. टेटवाल द्वारा आईटीआई देवास परिसर में ‘’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के तहत पौधा रौपण किया गया। उन्‍होंने आईटीआई परिसर में पारिजात का पौधा लगाया और प्राचार्य को निर्देश दिये कि आईटीआई परिसर में विद्यार्थी और शिक्षक सभी सामूहिक रूप से 501 पौधो का रोपण करें। उन्‍होंने कहा कि फलदार और जल्‍दी बड़े होने वालें पौधों का रोपण करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE