शाजापुर। जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी के पर्चे बनाने वाली लाइन में दो युवक खड़े हुए थे। सुरक्षा में तैनात गार्ड सुरेश ने दोनों युवकों को लाइन में खड़े अन्य लोगों की जेबे टटोलते हुए देखा उनकी इन संदिग्ध हरकतों को देख गार्ड सुरेश ने तुरंत दोनों युवकों को धर दबोचा और जिला अस्पताल चौकी में पुलिस के हवाले कर दिया प्रारंभिक पूछताछ में युवकों ने अपना नाम भोला पिता राम प्रसाद और करण पिता तूफान सिंह निवासी बताया हालांकि युवक किसी भी प्रकार की चोरी की वारदात करने से इनकार कर रहे थे लेकिन दोनों की संदिग्ध हरकतों को देखते हुए उन्हें कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों युवक राजस्थान के झालावाड़ क्षेत्र के निवासी है फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।