दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में गुरुवार को नवागत दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े दतिया पहुंचे, सबसे पहले प्रसिद्ध मां पीतांबरा पीठ मंदिर वनखण्डेश्वर जल अभिषेक किया, इस के पश्चात् उनाव बालाजी भगवान सूर्य देव और मां रतनगढ़ माता के दर्शन किए, दौज पर लगने वाले रतनगढ़ मेले के आयोजन के पूर्व सभी प्रगतिरत कार्य एवं व्यवस्थाएं पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश दिए, कार्यभार ग्रहण किया, उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के लिए हैं। इसी सोच के आधार पर हमें काम करना है। आम लोगों को शासन द्वारा दी जाने वाली विभिन्न विभागों की सेवायें और सुविधायें तत्परता से मिले। आम लोगों की शिकायतों और समस्याओं का तत्परता से निराकरण हो। बता दें कि 2016 बैच के आईएएस अफसर स्वप्निल वानखेड़े को दतिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो सतना से ट्रांसफर होकर दतिया आए हैं।