धार। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्यप्रदेश के आदेशानुसार एवं कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के दल के द्वारा बदनावर शहर में डेयरी एवं मिठाई दुकानों पर कार्यवाही कर जाँच हेतु नमूने लिए। कार्यवाही में अणु नगर, बदनावर स्थित गोकुल दूध डेयरी पर उपस्थित विक्रेता गोकुल सिंह पिता हुकुम सिंह असावत से मावा एवं पनीर के नमूना जाँच हेतु लिए। बस स्टैंड, बदनावर स्थित उपसरपंच चाय पर उपस्थित विक्रेता विजय पिता पुनिया रावत से मिश्रित दूध एवं अवन्ती जीरा कूकीज के नमूने जाँच हेतु लिए गए। बड़नगर रोड, बदनावर स्थित बीकानेर स्वीट्स के मिठाई कारखाने से विक्रेता नारायण सिंह राजपुरोहित से मावा बर्फी एवं आर जे ब्रांड टूटी फ्रूटी के नमूने जाँच हेतु लिए गए। बीकानेर स्वीट्स के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मिठाई निर्माण हेतु लाइसेंस नहीं पाए जाने पर बिना लाइसेंस का प्रकरण भी बनाया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के दल में अभिहित अधिकारी सचिन लौगरिया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरजी माऊटा एवं सुभाष खेडकर शामिल रहे । लिए गए नमूने जाँच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे गए है जहा से जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जाएगी ।