BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 1:05 pm
KHABAR : गेरसंचारी रोगों के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर में किया 1225 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, आधुनिक मशीनों से ईसीजी, एचबी, पेपस्मियर, कैंसर, मैमोग्राफी, टीबी आदि निरूशुल्क जांच की गई, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर गेरसंचारी रोगों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग और अरविंदो मेडिकल कॉलेज द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाणगंगा पर प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल  1225 लोगों का पंजीयन किया गया, जो अब तक सर्वाधिक है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर में कैंसर, टीबी, हड्डी, हार्ट, लीवर एवं गठिया रोग, दंत रोग एवं नेत्र रोगों आदि से जुड़ी लगभग 3800 से अधिक जाँचें की गईं। इनमें मुख्य रूप से 124 ईसीजी, 142 फाइब्रोस्कैन, 468 एचबी, 468 आरबीएस, 324 एसजीपीटी, 324 एसजीओटी, 324 लिपिड प्रोफाइल, 128 ईको, 92 यूएसजी, 55 मैमोग्राफी, 247 जनरल मेडिसिन, 157 कार्डियोलॉजी, 162 गैस्ट्रोलॉजी,  130 गायनेकोलॉजी,  54 रूमेटोलॉजी, 105 कैंसर स्क्रीनिंग, 74 डेंटल चेकअप, जाँचें विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। संभागायुक्त दीपक सिंह ने बताया कि नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में यह आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य न केवल आमजन को स्वास्थ्य सुविधा देना है बल्कि उन्हें समय रहते रोगों की पहचान रोकथाम में भी मदद पहुंचाना है। संभागायुक्त सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

अरविंदो अस्पताल के चेयरमैन डॉ.विनोद भंडारी ने बताया कि प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर में विभिन्न जाँचों के दौरान ऐसे मरीजों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं अथवा जिनके निकट भविष्य में किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने की संभावना है। शिविर में कैंसर, पेट से जुड़े रोग,नेत्र,दंत,जनरल मेडिसिन,हृदय रोग,लीवर और टीबी आदि रोगों की जाँच एवं इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर में  आभा एवं आयुष्मान योजना के तहत भी सैकड़ों मरीजों का इलाज कर चिकित्सा परामर्श दिया गया।

अरविन्दो अस्पताल के डॉ.आदित्य चौरसिया एवं डॉ. सृष्टि साखी ने बताया कि प्रीवेंटिव हेल्थ केयर कार्यक्रम के तहत नवम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 21 जून को विद्या धाम मंदिर एरोड्रम रोड़ पर किया गया है। आगे के शिविर यूपीएचसी गुमाश्ता नगर, पीएचसी स्कूल बिचौली हप्सी, खजराना गणेश मंदिर, यूपीएचसी खजराना और गांधी हॉल में आयोजित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE