डिंडौरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार राठौर ने समनापुर जनपद में पदस्थ मनरेगा के संविदा सहायक अभियंता पंकज परिहार को बुधवार को सेवा से हटा दिया है।
दरअसल, परिहार 17 मई से बिना किसी सूचना के मुख्यालय से गैरहाजिर चल रहे थे। जनपद सीईओ ने 28 मई को कारण बताओ नोटिस जारी किया। लेकिन परिहार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
जबलपुर के कुंडम थाने में परिहार के खिलाफ केस दर्ज
18 मई को समाचार पत्रों से पता चला कि जबलपुर जिले के कुंडम थाने में संविदा सहायक अभियंता पंकज परिहार के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उन्हें जेल भी भेजा गया है। जिला पंचायत ने 29 मई को कुंडम थाना प्रभारी से इस मामले की पुष्टि मांगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के नियमों के मुताबिक, किसी संविदा कर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार या आपराधिक प्रकरण दर्ज होने पर उसकी सेवा खत्म की जा सकती है। इसी नियम के तहत परिहार की सेवा समाप्त की गई है।