इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बुधवार को पोलोग्राउंड कंपनी मुख्यालय पर विभागाध्यक्षों की मिटिंग ली। सिंह ने स्पष्ट किया हैं कि फीडरों की जरूरी मेंटेनेंस करीबन पूर्ण कर लिया गया हैं, अब बहुत जरूरी होने पर ही फीडरों का मेंटेनेंस किया जाए। ट्रांसफार्मरों एवं एलटी लाइन के मेंटेनेंस को समय पर पूरा कर लिया जाए, इससे बिजली सीमित क्षेत्र की बंद होगी, साथ ही बार बार आने वाली शिकायतें नहीं आएगी। प्रबंध निदेशक ने ट्रांसफार्मर के गुणवत्ता के मेंटेनेंस पर जोर दिया व कहा कि इससे न केवल फेल रेट घटेगा, बल्कि वोल्टेज कम ज्यादा होने व अन्य परेशानी खत्म हो जाएगी। ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस की कंपनी स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।
प्रबंध निदेशक सिंह ने कहा कि मेंटेनेंस के दौरान बिजली बंद रहने की सूचना एसएमएस, वाट्सएप ग्रुप, ऊर्जस के माध्यम से उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से दी जाए। उन्होंने आरडीएसएस एवं एसएसटीडी के मंजूर कार्यों को समय पर कराने को कहा। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान , कार्यपालक निदेशक गजरा मेहता, मुख्य अभियंता रवि मिश्रा, एसआर बमनके, एसएल करवाड़िया, कामेश श्रीवास्तव आदि ने भी विचार रखें।