BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 1:36 pm
BIG NEWS : सिकल सेल दिवस के अवसर पर इंदौर में आयोजित किये जा रहे हैं जनजागरूकता के कार्यक्रम, कल तक चलेगा ये अभियान, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। आज विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद सेवा प्रकल्प एवं एडवांस्ड होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च एवं वेलफेयर सोसायटी इंदौर के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय सिकल सेल जागरूकता अभियान इंदौर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। स्वस्थ जीवन की ओर एक जागरूक पहल की थीम पर 13 जून से शुरू हुआ यह अभियान 20 जून तक चलेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को सिकल सेल जैसे घातक अनुवांशिक रोग के प्रति सजग करना और इसकी रोकथाम के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है।
अभियान के अन्तर्गत सांसद शंकर लालवानी और होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. एके द्विवेदी के नेतृत्व में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विविध जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क रक्त जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। साथ ही हिमोग्लोबिन इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट का महत्व बताकर आमजन में जनजागरूकता लाई जा रही है। साथ ही नुक्कड़ नाटक, पम्पलेट एवं बुकलेट का वितरण, पोस्टर प्रदर्शनी और संवादात्मक सत्र भी किए जा रहे हैं।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एनीमिया मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए सिकल सेल जागरूकता अभियान इंदौर में जनभागीदारी के साथ संचालित किया जा रहा है। यह अभियान एक स्वास्थ्य चेतना की नई शुरुआत है। समाज के लिए संदेश है कि विवाह से पूर्व हीमोग्लोबीन इलेक्ट्रोफोरेसिस टेस्ट अनिवार्य रूप से कराया जाना चाहिए। परिवार में यदि कोई सिकल सेल पीड़ित हो तो तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। वहीं अपने साथ दूसरों को भी जागरूक कराना चाहिए, यही सच्ची सामाजिक सेवा है। 

क्या है सिकल सेल रोग
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि सिकल सेल रोग एक अनुवांशिक रक्त विकार है। जिसमें रक्त की लाल कोशिकाएं अर्द्धचंद्राकार हो जाती है और शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे मरीज को थकान, तेज दर्द, रक्ताल्पता, हड्डियों की समस्याएं और अंग विकृति हो सकती है। यह स्थिति कभी-कभी जानलेवा भी हो सकती है।  इसलिए इस बीमारी को यदि समय रहते पहचाना जाए और सही जानकारी हो तो हम इसे अगली पीढ़ियों तक फैलने से रोक सकते हैं। यह केवल चिकित्सकीय प्रयास नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। हमारा प्रयास है कि हम इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम पूरे वर्ष भर आयोजित करते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश करें।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE