BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 1:45 pm
KHABAR : कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह के मार्गदर्शन में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों को मिला कॅरियर और रोजगार के अवसरों की जानकारी, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 18 जून स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन के अंतर्गत शासकीय आईटीआई गोगावां में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को कॅरियर परामर्श, रोजगार के अवसर QUEST (गुणवत्ता, उपयोगिता, दक्षता, स्थिरता, समयबद्धता) के विचारों और नेतृत्व विकास के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया। प्राचार्य आईटीआई महेश चौहान ने कौशल विकास के प्रशिक्षण और अवसरों की जानकारी दी। पॉलीटेक्निक कॉलेज के हिमांशु वास्कले ने तकनीकी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उद्योग विभाग के मनोज भगोरे ने स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। जबकि रोजगार विभाग राजपाल सिंह ने निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों पर युवाओं को प्रेरित किया। इसके अलावा विषय विशेषज्ञ आनंद टेकाड़े ने उच्च शिक्षा के लिए विषय चयन पर उपयोगी सलाह दी। युवा संवाद के दौरान युवाओं ने विशेषज्ञों से अपने कॅरियर से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE