BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 2:00 pm
KHABAR : महाकाल मंदिर के नए ब्रिज को एक तरफ से खोला, शक्ति पथ की ओर से फिलहाल बंद, भक्तों को अभी भी 1.5 किमी पैदल चलकर जाना होगा, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। महाकाल मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों को अब एक नया प्रवेश द्वार मिलने जा रहा है। महाकाल मंदिर में रूद्र सागर पर बना ब्रिज बुधवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, फिलहाल इस ब्रिज को केवल मानसरोवर की ओर से ही खोला गया है।


श्रद्धालु चारधाम रोड से शक्ति पथ होते हुए महाकाल मंदिर के फेसेलिटी सेंटर (मानसरोवर) तक नहीं जा सकेंगे। ऐसे में ब्रिज खुलने के बावजूद श्रद्धालुओं को अभी भी करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल घूमकर जाना पड़ रहा है।


महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक का कहना है कि ब्रिज को पूरी तरह खोल दिया गया है, जिससे शक्ति पथ से आने वाले श्रद्धालुओं को अब लंबा घूमकर नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन हकीकत में, ब्रिज को फिलहाल केवल एक ओर से ही खोला गया है।


महाकाल लोक की ओर से खोले गए इस ब्रिज पर अब श्रद्धालु सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस ब्रिज का लोकार्पण 15 फरवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया था। लोकार्पण के बाद इसमें आई तकनीकी खामियों के चलते इसे बंद कर दिया गया था।


चार महीने बाद अब इसे फिर से खोला गया है, लेकिन पूरी तरह नहीं, अभी सिर्फ एक हिस्सा ही चालू किया गया है। इसके कारण लोकार्पण के चार महीने बाद भी श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE