मनासा। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को 24 घंटों में नीमच जिले सहित प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है । वही गुरुवार को सुबह से ही घने काले बादल के साथ तेज बारिश शुरू हुई जो लगातार जारी है तेज बारिश से कई जगहों पर नदी नाले उफान पर आ गए ।मनासा क्षेत्र के ग्राम आंतरी माता जी मनासा रोड पर (सांवलिया वेल्डिंग के पास वाली )छोटी पुलिया पर पानी आने से करीब 1 घण्टे तक आवागमन बन्द रहा। सुबह से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है।तेज बारिश के कारण सिंगोली रतनगढ़ नयागांव सहित अन्य क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर आ गए।