BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 3:16 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में झमाझम बारिश का दौर, नदी-नालों में आया उफान, पुलिया पार करते समय पानी में बहे दो बाइक सवार, विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिये आगामी 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिलेभर में आज सुबह से रूक-रूककर बारिश का दौर जारी है। जिला मुख्यालय पर भी सुबह 11 बजे अचानक आसमान में बादलों ने डेरा जमाया और बारिश की शुरूआत हुई जो खबर लिखे जाने तक जारी रही। झमाझम बारिश से मौसम में ठंडक घुल गई। वहीं नागरिकों को भी तेज गर्मी व उमस से निजात मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का पानी पुल पुलियाओं पर आ गया। उफनती पुलिया पार करने के दौरान दो बाइक सवार लोग भी बए गए। जिन्हें लोगों ने बचा लिया। 

सड़कों पर बह निकला बारिश का पानी- 
नीमच में बारिश का पानी सड़कों पर बह निकला। मानसून की पहली ही झमाझम बारिश ने नगर पालिका के स्वच्छता अभियान की भी पोल खोल दी है। नालियों का गंदा पानी व कचरा भी मुख्य सड़कों पर आ गया। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आने से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  

मंदसौर की सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी- 
सुबह भोपाल में बूंदाबांदी हुई और बादल छाए हुए हैं। अशोकनगर और रतलाम में सुबह से कभी तेज तो कभी हल्की बारिश जारी है। मंदसौर में सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया है। हरदा में भी पानी गिर रहा है। इंदौर में दोपहर 1 बजे से बारिश हो रही है। नीमच में उफनती पुलिया पार करने के दौरान दो बाइक सवार बह गए। लोगों ने उन्हें बचा लिया।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर में नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में यलो अलर्ट (मध्यम बारिश) जारी किया है। वहीं, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, खरगोन, उज्जैन, शाजापुर, देवास, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, आगर-मालवा विदिशा में हल्की बारिश हो सकती है। रायसेन, नर्मदापुरम, सागर, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और सतना में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।

तीन सिस्टम करा रहे बारिश-
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि दो लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) और तीन साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से अगले 4 दिन तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। यानी 24 घंटे के दौरान ढाई से 8 इंच तक पानी बरस सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE