BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 3:25 pm
BIG NEWS : एसडीएम कार्यालय का बाबू और रिश्वत की मांग, जब पीड़ित ने उज्जैन लोकायुक्त को की शिकायत तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही अचानक दी दस्तक तो रंगे हाथों धराया पंकेश योगी, इस काम के लिए मांगी थी मोटी रकम, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ/मंदसौर। ग्राम साठखेड़ा, तहसील गरोठ निवासी दीपक राठौर द्वारा एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू के खिलाफ की गई शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस उज्जैन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक शासकीय कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता दीपक राठौर ने पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को आवेदन देकर बताया था कि मंदसौर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू पंकेश योगी द्वारा प्लॉट के डायवर्सन की प्रक्रिया के एवज में 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। इस पर शिकायत का सत्यापन इंस्पेक्टर हिना डावर के माध्यम से करवाया गया, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

शिकायत की पुष्टि के बाद मंगलवार 18 जून को लोकायुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बाबू पंकेश योगी को एसडीएम कार्यालय मंदसौर में ही पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

ट्रैप कार्रवाई में शामिल टीम-
डीएसपी राजेश पाठक, इंस्पेक्टर हिना डाबर, श्याम शर्मा, इसरार, अनिल अटोलिया, रमेश डाबर, उमेश जाटव सहित लोकायुक्त की टीम मौजूद रही। लोकायुक्त पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की विधिवत जांच प्रारंभ कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE