छतरपुर। जिले के बिजावर राजस्व विभाग एवं बाजना वन रेंज विभाग तथा तीन थानों की पुलिस ने मिलकर एक अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। यह कार्यवाही चौंरइया मुख्य सड़क से लगे रामगढ़ गांव के पास 47. 278 हेक्टेयर राजस्व भूमि को लगभग 10 लोगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर हथिया लिया था। जिसे एसडीएम विजय कुमार दुबेदी एवं एसडीओपी अजय रिठोरिया तथा रेंजर रजत तोमर के नेतृत्व में भारी राजस्व दल तथा वन अमले सहित पुलिस बल के बीच जेसीबी मशीन चलावाई गई और अतिक्रमण की गई राजस्व भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं एसडीएम बिजावर के द्वारा बताया गया कि यह भूमि न्यायालय कलेक्टर छतरपुर के आदेश 2017- 18 के पालन में इस राजस्व भूमि वन विभाग को क्षतिपूरक वृक्षारोपण के लिए दिया गया था। जिसे आज अतिक्रमण मुक्त कराते हुए वन विभाग के सुपुर्द किया गया। जिसे वन विभाग ने तार फेसिंग कर अपने कब्जे में लिया है।