BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 3:53 pm
BIG NEWS : तलाऊ की नदी पर बह गई कार, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, मनासा क्षेत्र में रपट पर पानी होने के बावजूद की जा रही लापरवाही, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। क्षेत्र में हो रही लगातार भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। इसके बावजूद कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पानी से लबालब रपटों को पार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। गुरुवार दोपहर को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब लसूडिया आंतरी और तलाऊ के बीच स्थित नदी पर बनी रपट को पार करते समय पानी का बहाव तेज होने के कारण एक कार बहने लगी। बताया गया कि श्रीनिवास डबरा (निवासी चचोर) की कार रपट पार करते वक्त पानी के तेज बहाव में आ गई और बहकर रपट के पास बने छोटे-छोटे डिवाइडर से टकराकर अटक गई।

घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए पहले रस्सी से कार को बांधा, फिर ट्रैक्टर और धक्के की मदद से कार को बाहर निकाला। गनीमत यह रही कि समय रहते कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इस बचाव कार्य में लसूडिया आंतरी के युवा लवकुश गुर्जर, शिवलाल गुर्जर, निवास गुर्जर, कमलेश, सचिन बंशी गुर्जर सहित अन्य ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से मांग की जा रही है कि बारिश के मौसम में इस तरह की रपटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और लोगों को सतर्क किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE