विदिशा। जिला अस्पताल से जुड़ा एक विवादास्पद ऑडियो सामने आया है। इसमें स्टोर कीपर आरपी मिश्रा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्रता करते सुने जा रहे हैं। वह यह भी स्वीकार कर रहे हैं कि इस पद पर बैठने वाले को हर महीने रिश्वत देनी पड़ती है।
ऑडियो में मिश्रा वरिष्ठ अधिकारी, कमिश्नर, डायरेक्टर और सीएमएचओ के बारे में भी बात कर रहे हैं।
आर पी मिश्रा का कहना है कि यह ऑडियो फर्जी है। उन्होंने दावा किया कि पांच साल पहले उन्होंने भगवान के सामने गालियां न देने का संकल्प लिया था। उनका मानना है कि कोई उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
सीएमएचओ के अनुसार जिला चिकित्सालय के कर्मचारियों ने बताया है कि यह ऑडियो 4-5 साल पुराना है। यह किसी पुराने विवाद के दौरान की बातचीत है।