BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 4:30 pm
KHABAR : नीमच जिले में वन सुरक्षा सप्ताह के तहत वन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, 5 हेक्टेयर वन भूमि को करवाया अतिक्रमण से मुक्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। वन विभाग द्वारा वन सीमा सुरक्षा सप्ताह (14 से 22 जून 2025) के तहत वनभूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करते हुए मनासा वन परिक्षेत्र की बीट सुवासरा बुजुर्ग के कक्ष क्रमांक 307 में 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह महत्वपूर्ण अभियान मुख्य वन संरक्षक, उज्जैन, एम.आर.बघेल, वनमण्डल अधिकारी, नीमच एसके अटोदे एवं उप वनमण्डल अधिकारी दशरथ अखंड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में वन - राजस्व सीमा पर बनी बाड़ और पत्थर की दीवार को हटाया गया। इसके साथ ही, इस 5 हेक्टेयर वन भूमि पर कंटूर ट्रेंच और सीपीटी का निर्माण भी किया गया, जो भविष्य में अतिक्रमण को रोकने और भूमि संरक्षण में सहायक होगी।
यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी, मनासा शाश्वत द्विवेदी के नेतृत्व में की गई जिसमे परिक्षेत्र सहायक टामोटी जगदीश मकवाना, वन रक्षक लोकेंद्र चरण, अक्षय शर्मा, मुकेश डिगा, हरि सिंह चौहान, रणजीत सिंह बोराना, ईश्वर सिंह राठौड़, जगदीश परमार,  कुलदीप भाटी,  प्रीतम डिगा और वाहन चालक प्रेम सिंह शामिल थे। उक्त कार्रवाई वन विभाग की अतिक्रमण के खिलाफ चल रही मुहिम का एक अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वन भूमि का संरक्षण और उसका संवर्धन सुनिश्चित करना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE