BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 4:30 pm
KHABAR : वीरांगना लक्ष्मीबाई के अपमान का मामला, लक्ष्मण सिंह ने पूछे तीखे सवाल, क्या फूल सिंह बरैया का समर्थन करती है कांग्रेस, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की शहादत पर शहादत पर विवादित टिप्पणी की थी. इस पर लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से सवाल पूछा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- विधायक फूल सिंह बरैया ने वीरांगना झांसी की रानी के विषय में जो कुछ भी कहा है, क्या कांग्रेस उनका समर्थन करती है। 


ये है पूरा मामला
दरअसल, दतिया जिले के भांडेर में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा था कि खूब लड़ी मर्दानी, वो तो झांसी वाली रानी है. बुंदेलों के हरबोलों के मुंह हमने सुनी कहानी है. सुनी ही है, ये तो लिखी भी नहीं. काहे को सुनते हो तुम! युद्ध का मैदान झांसी में था और लक्ष्मीबाई मरी थीं, ग्वालियर में आत्महत्या करके. आत्महत्या करने वाले को कभी वीरांगना कहा तो फिर रोज 10 लड़कियां आत्महत्या कर रही हैं, उनको भी लिखो वीरांगना. दिमाग से सोचिए आप लिखी हुई और सुनी हुई बातें। 


बीजेपी नेता ने वीडियो किया था शेयर
बता दें कि फूल सिंह बरैया के महारानी लक्ष्मीबाई को लेकर दिए विवादित बयान का वीडियो बीजेपी के प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने एक्स पर शेयर किया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE