सरवानियां महाराज। पहली बारिश मे ही प्रधानमंत्री सड़क पर बनी पुलिया राहगीरों को डरा रही है तो लोगों के लिए बनी आफत। अभी मानसून सत्र की शुरुआत में ही ग्राम ढाबा की पुलिया पर पानी उपर बह रहा है निश्चित ही यह चिंता विषय है और ग्रामीण प्रधानमंत्री सड़क विभाग की नैतिक जिम्मेदारी है कि वो आने वाले संभावित खतरे से निपटने के समुचित प्रबंध करें। प्रसंगवश जिक्र है कि वर्ष 2023 में जोरदार बारिश के चलते ग्राम ढाबा के ही एक व्यक्ति की पुलिया पार करते वक्त बहने से मौत हो गई है थी , पुलिस और प्रशासनिक अमले लगातार तीन दिनों तक रेस्क्यू कर डेथ बाडी खोजीं थी लेकिन प्रशासन ने दो वर्षों बाद भी उस घटना से सबक नहीं लिया और ढाबा की मौत की पुलिया वैसी की वैसी ही है। बहरहाल इस मौत की पुलिया पर आज दोपहर से ही पानी बह रहा है जो राहगीरों को डरा रहा है । मामले में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग के मानचित्रकार अनिल पाटीदार ने बताया कि ग्राम सरवानियां महाराज से आमलीभाट होकर ढाबा वाली प्रधानमंत्री सड़क पर ग्राम ढाबा के खाल की पुलिया पर नवीन ब्रिज निर्माण के टेंडर प्रक्रिया चल रही है टेंडर होने पर यंहा नया ब्रिज बनेगा।
जिला प्रशासन दे ध्यान फिर कोई जनहानि ना हो-
जावद जनपद पंचायत के ग्राम ढाबा के खाल पर बनी पुलिया पर तेज बारिश के समय संकट गहरा जाता है, राहगीरों के अलावा ग्राम ढाबा के स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बनता जिला प्रशासन इस और ध्यान दें ताकि घटना की पुनरावृत्ति ना हो।