आलोट। शासकीय चिकित्सालय परिसर मे भारी गंदगी के चलते मरीज और आमजन परेशान है विगत कई समय सै गंदगी की समस्या सै त्रस्त लोगो ने नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन सै शिकायत की जिसपर जैन ने परिषद के सफाई कर्मचारीयों को लेकर अस्पताल मे पहुंचे वहा भारी गंदगी दिखाई दी परिसर मे जगह जगह पानी भरा हुआ है हर तरफ गंदगी का साम्राज्य फैला दिखाई दिया जिसपर जैन ने तहसीलदार सै मोबाइल पर बात की नवागत तहसीलदार मनीष जैन भी मौके पर पहुंचे और बीएमओ डॉक्टर देवेंद्र मौर्य सै इस बारे मे चर्चा की जिसपर बीएमओ मौर्य ने दो दिन का समय मांगा दो दिन मे अस्पताल की साफ सफाई पूर्ण करने की बात कही वही इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेकजैन और बीएमओ डॉक्टर मौर्य के बिच तीखी चर्चा भी हुई स्मरण रहे की अस्पताल की साफ सफाई के लिए ठेकेदार के द्वारा आठ सै दस सफाई मित्र रखे हुवे है परन्तु यहां पर हर समय सफाई का आभाव दिखाई देता है वही पीने के पानी टंकी भी काफी गंदी हो रही है चेक करने पर उस मे जीव जंतु मरी छिपकली दिखाई दे रही है अस्पताल मे साफ सफाई का आभाव हमेशा सै हीं दिखाई देता है एक तरफ स्वच्छता भारत के तहत हर जगह साफ सफाई की व्यवस्था की गईं है सरकार करोड़ों रुपए साफ सफाई के लिए दे रही है वही आलोट के शासकीय अस्पताल मे भारी गंदगी किस और इशारा कर रही है यह प्रश्न चर्चा का विषय बना हुआ है।