BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 4:49 pm
BIG NEWS : नीमच जिले की बघाना थाना पुलिस को बड़ी सफलता, 5 हजार रूपये का इनामी फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, अब सलाखों के पीछे रहेगा नेमीचंद, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस थाना बघाना को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना क्षेत्र में पांच वर्षों से फरार चल रहे धोखाधड़ी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। आरोपी पर 5,000 का इनाम घोषित था। 
इस कार्यवाही को पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं प्रकरणों के निराकरण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दिया गया। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना बघाना के प्रभारी निरीक्षक नीलेश अवस्थी तथा थाना नीमच कैंट के प्रभारी निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वर्ष 2020 के अपराध क्रमांक 233/2020, धारा 419, 420, 466, 467, 468, 471, 34 भादवि एवं धारा 173(8) जाफो के तहत वांछित और उद्घोषित इनामी आरोपी नेमीचंद पिता मनोहरलाल बावरी, निवासी फतेहपुर, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर को नीमच से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

सराहनीय भूमिका-
निरीक्षक नीलेश अवस्थी, निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान, सउनि कैलाश सोलंकी, प्रआर. देवीलाल डीगा, आर. भरतलाल पाटीदार, आर. ओमप्रकाश पारगी, आर. राहुल चंदेल, आर. राजेश चौधरी, आर. राजेन्द्र सिंह। इस गिरफ्तारी से थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में भय स्थापित करने की दिशा में पुलिस को एक अहम सफलता मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE