BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 5:00 pm
KHABAR : सोयाबीन की बुआई रिज़ फरो पद्धति से करने के लिए किसानों को जागरूक कर बुवाई करवाएं, नीमच कलेक्‍टर ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में इस खरीफ सीजन में अधिकाधिक किसानों को रिज़ फरों (मेड़-नाली) पद्धति से सोयाबीन की बुआई करने के लिए जागरूक कर, बुवाई करवाए।प्रत्‍येक विकासखण्‍ड में 200-200 कुल 600 किसानों के कृषि यंत्रों को रिज़ फरों पद्धति से बुवाई के लिए अपडेट करवाकर, बुवाई करवाएं। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कृषि विभाग के जिला विकासखण्‍ड एवं मैदानी अधिकारी कर्मचारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, उप संचालक कृषि भगवान सिह अर्गल भी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने जे.फार्म एप्‍प पर किसानों का पंजीयन करवाने के लिए क्षैत्रीय अमले को प्रशिक्षित कर, सभी किसानों के कृषि यंत्रों का भी पंजीयन करवाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत स्‍तर पर आयोजित होने वाली कृषि संगोष्‍ठी में भी जे.फार्म एप्‍प के बारें में किसानों को जागरूक कर पंजीयन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गये। बैठक में नैनो यूरिया की 50 हजार बाटल किसानों को वितरण का लक्ष्‍य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। कलेक्‍टर ने ए.आई.एफ.के तहत 200 करोड़ का लक्ष्‍य निर्धारित कर उसकी पूर्ति की कार्ययोजना बनाने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। पशुचारे के लिए 1000 किसानों को ज्‍वार बीज वितरण का लक्ष्‍य तय कर बीज वितरण के करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले में इस वर्ष 20 हजार हेक्‍टेयर में किसानों की ड्रीप व स्‍प्रींक्‍लर उपलब्‍ध करवाने और इसके लिए प्रकरण तैयार करवाने के निर्देश दिए। हेप्‍पीसीडर व सुपर सीडर प्रदान करने के लिए 25-25 किसानों का जिले में कुल 75 किसानों का लक्ष्‍य निर्धारित कर 30 जून तक पात्र किसानों के प्रकरण तैयार करवाने के निर्देश भी उप संचालक कृषि को दिए।

कृषि टर्म लोन के लिए जिले में 750 किसानों को ड्रीप, स्‍प्रींक्‍लर व कृषि यंत्रों के लिए ऋण उपलब्‍ध कराने के लिए प्रकरण तैयार कर जिला सहकारी बैंक को प्रस्‍तुत करने के निर्देश कलेक्‍टर ने दिए। कलेक्‍टर ने उपसंचालक कृषि को नरवाई प्रबंधन के लिए स्‍ट्रा रीपर पर अनुदान का प्रस्‍ताव तैयार कर प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE