BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 5:06 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने की नगरीय निकायों के विभागीय कार्याे की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, बोले- सभी नगरीय निकाय स्‍वीकृत निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में गुरूवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों की पेयजल प्रदाय व्यवस्था एवं प्रचलित योजनाओं में निर्माण कार्याे की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं उपयंत्री उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरणको, सभी नगरीय निकायों में अमृत 2.0 योजनान्तर्गत चल रहे वाटरबॉडी के सभी निर्माण कार्याे का भौतिक सत्यापन कर, निरीक्षण रिर्पाेट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्‍टर चंद्रा ने अमृत 2.0, कार्याकल्प 1.0 एवं 2.0 तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के निर्माण कार्याे की निकायवार समीक्षा की और प्रचलित निमार्ण कार्याे को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा, कि सभी नगरीय निकाय 31 जुलाई से लेकर 31 अगस्त 2025 तक सभी प्रचलित निर्माण कार्य पूर्ण कराएं और अप्रारंभ कार्याे को शीघ्र प्रारंभ कराये।

कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 बीएलसी घटक के प्रचलित आवासों का कार्य सभी नगरीय निकाय 31 जुलाई 2025 तक शतप्रतिशत पूर्ण करावे तथा नगरीय निकाय प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 2.0 के समस्त हितग्राहियों के जिनके जीयो टेगिंग लंबित है उनकाकार्य 25 जून 2025 तक पूर्ण करें तथा अपात्र हितग्राहियों के आवेदन रिजेक्ट करे।

नगरीय निकाय के करो की वसूली की समीक्षा में पाया गया है, कि नगरीय निकायों द्वारा अभी संतोषजनक वसूली का कार्य नहीं किया गया है। करों की वसूली संतोषजनक नही होने से सभी नगरीय निकायों को प्रतिमाह 10 प्रतिशत बकाया वसूली करने के निर्देश दिये गये। वसूली की नवीन मांग को नवीन जारी निर्देशो के अनुसार निर्धारण कर, मांग कायम करने के निर्देश दिये गए।

बैठक में बताया गया, कि नगरीय निकायो में समग्र ईकेवायसी कुल 66602 किया जाना शेष है। नगरीय निकायों को निर्देशित किया गया है जो हितग्राही अनुपस्थित है, शिप्टेड है तथा मृत्यु हो चुकी है उनके नाम 30 जून तक डिलिट करने का कार्य बीएलओं से समन्वय कर पूर्ण करावे। शेष समग्र ईकेवायसी का कार्य 30 जून 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश सभी सीएमओ को दिए गए। बैठक में परियोजना अधिकारी शहरी विकास  चंद्रसिह धार्वे एवं सभी सीएमओ उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE