शाजापुर। थाना कोतवाली शाजापुर में आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनज़र शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला सहित मोहर्रम कमेटी के सदस्य एवं मुस्लिम समाज के प्रमुख नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में शासन-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों, पर्व आयोजन की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कानून व्यवस्था के मद्देनज़र समन्वय स्थापित करने जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
पुलिस प्रशासन ने सभी को आश्वस्त किया कि पर्व के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। साथ ही, सभी आयोजन समितियों से सहयोग करने एवं नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील भी की गई। इस अवसर पर समिति सदस्यों व समाजजनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि पर्व को परंपरागत रूप से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से मनाया जाएगा।