भोपाल। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर पुलिस व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। यह अब तक की मप्र पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी मानी जा रही है।
जो पुलिसकर्मी पिछले पांच वर्षों से एक ही थाने में पदस्थ थे, उन्हें हटाकर अन्य स्थानों पर पदस्थ किया गया है। सभी पुलिसकर्मी अगले एक सप्ताह में नए थानों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
टॉप 5 जिलों में तबादले की संख्या-
इंदौर नगरीय - 1,029
ग्वालियर - 828
भोपाल नगरीय - 699
जबलपुर - 535
नर्मदापुरम - 372
इसके साथ ही जिन पुलिसकर्मियों पर विभागीय जांच या आपराधिक रिकॉर्ड है, उन्हें भी संवेदनशील पदों से हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मुख्यालय स्तर से इस कार्रवाई की कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है।