BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2025, 6:38 pm
KHABAR : केंद्रीय पर्यवेक्षक भजनलाल जाटव पहुंचे सिंगोली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू, बोले- जिलाध्यक्ष भाजपा की नीतियों के खिलाफ बोलने व लड़ने वाला हो, पढ़े खबर 

Share On:-

सिंगोली। जिला कांग्रेस में पहले जिलाध्यक्ष पद के नाम  सिफारिश के आधार पर पैराशूट  से आते थे पर अब ऐसा नहीं चलेगा। जिला कांग्रेस को तानाशाही  भाजपा सरकार की जातिवादी नीतियों के खिलाफ लड़ने वाला जिलाध्यक्ष चाहिये। भाजपा जातिवाद फैलाकर सिर्फ हिन्दू मुस्लिम भाइयों को लडवाती है इसके अलावा भाजपा के पास कुछ नहीं है पर अब ऐसा नहीं चलेगा।
उक्त बातें केंद्रीय पर्यवेक्षक व धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व मध्य प्रदेश कांग्रेस के निर्देश प्रदेश में चल रहे संगठन सृजन अभियान के मिशन के तहद कांग्रेस संगठन को हर स्तर पर सुदृढ़ करने के लिए गुरुवार को सिंगोली कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
जाटव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का विशेष मिशन है। इस अभियान के तहत संगठन की खामियों को पहचान कर उन्हें दूर किया जाना है इसी उद्देश्य को लेकर यह अभियान एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 1970 से पहले जिलाध्यक्ष जिस तरह से पार्टी के प्रति समर्पित होकर कार्य करते थे,अब भी वैसे ही जिलाध्यक्ष बनें। हमने गुजरात और मध्यप्रदेश में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का प्रयास किया है और उसमें सफल भी हुए हैं।
इस दौरान पूर्व विधायक हर्ष विजय गहलोत ने संबोधित करते हुए कांग्रेस  कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने को लेकर रायशुमारी करते हुए कार्यकर्ता को अपने विचार रखने की बात कही।
 पूर्व विधायक राजनारायण सिंह ने अपना संबोधन शुरू करने से पूर्व गांधी भवन का निर्माण करवाने वाले पर पार्टी प्रति उनके त्याग की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी देश के लिए लड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से चुनाव लड़ती रही है लेकिन संगठनात्मक कमजोरियों के कारण कई बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई, इन खामियों को पहचान कर दूर किया जाएगा। इसके सफल परिणामों के आधार पर इसे पूरे देश में विस्तारपूर्वक किया जाएगा।
इससे पूर्व मंच पर उपस्थित सांसद एवं पर्यवेक्षक भजन लाल जाटव, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, जावद विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सत्यनारायण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, राजेंद्र सिंह तोमर का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष जैन ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन एमडी मंसूरी झांतला व नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने किया।
 केंद्रीय पर्यवेक्षक ने उपस्थित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक एक कर जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए रायशुमारी करते हुए जावद विधानसभा की मौजूदा स्थिति और प्रत्याशी के बारे में जानकारी लेते हुए असफल होने की वजह भी जानी।
कार्यक्रम का संचालन एमडी मंसूरी झांतला व नगर कांग्रेस सचिव अतुल मेहर ने व आभार व्यक्त सिंगोली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान सुरेश शर्मा रतनगढ़, गुलाम यजदानी खान, झांतला नगर कांग्रेस अध्यक्ष मानक जैन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला महामंत्री आजाद नीलगर, रोशन राठौड़ कदवासा, रामलाल गुर्जर बड़ी, राजकुमार छीपा, सिद्धार्थ बना अम्बा, राधेश्याम धाकड़ पूर्व सरपंच डाबड़ा, संदीप अग्रवाल मंडलम अध्यक्ष,  पार्षद राजेश भंडारी, पार्षद कमल शर्मा, अरविंद विश्नोई, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी, राधेश्याम धाकड़ सरपंच डाबड़ा, सूरजमल मेघवाल पूर्व सरपंच डाबड़ा, रामेश्वर ठरना झांतला, प्रकाश धाकड़ पूर्व सरपंच परलाई, नरेश जैन, अजहर मोनू अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष, पप्पू ठाकुर,  बजरंग लाल धाकड़ सरपंच कदवासा, बालकिशन जनपद सदस्य रस्तपुरा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE