नीमच/रतनगढ़। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ष्अभियानदृमुस्कानष् के तहत रतनगढ़ पुलिस व साइबर सेल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम लुहारिया जाट थाना रतनगढ़ से दिनांक 27 मार्च 2024 को लापता हुई एक नाबालिग बालिका को राजस्थान के सीकर जिले से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया है। मामले में अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा 5,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था।
घटनाक्रम का संक्षिप्त विवरण-
ग्राम लुहारिया जाट से एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना 27 मार्च 2024 को थाना रतनगढ़ में प्राप्त हुई थी। इस पर अपराध क्रमांक 71/2024, धारा 363 भादवि के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अत्यंत शातिर है और लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था, जिससे उसकी तलाश में बाधा आ रही थी। रतनगढ़ पुलिस व साइबर सेल की टीमों ने लगभग एक वर्ष तक लगातार मध्यप्रदेश व राजस्थान के विभिन्न इलाकों में तलाश जारी रखी।
तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर बालिका के सीकर, राजस्थान में मौजूद होने की पुष्टि हुई। इसके बाद 18 जून 2025 को रतनगढ़ पुलिस टीम ने आरोपी पप्पु पिता कानादास बैरागी, निवासी छोटी अथवा, थाना सिंगोली, जिला नीमच को बालिका सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी-
पप्पु पिता कानादास बैरागी, निवासी छोटी अथवा, थाना सिंगोली, जिला नीमच (म.प्र.)
सराहनीय भूमिका-
इस सफलता में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक वीरेंद्र झा, प्रआर. प्रदीप शिंदे (प्रभारी साइबर सेल) सहित रतनगढ़ पुलिस टीम एवं साइबर सेल टीम का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।