खरगोन। जिले के महेश्वर मे नर्मदा तट स्थित आश्रम से पत्थरों पर कुदकर आत्महत्या करने वाले फुटकर व्यापारी की मौत के बाद अब नगर परिषद अध्यक्ष पति की मुष्किलें बढ़ती नजर आ रही है। गुरुवार को युवक के परिजनों ने थाना प्रभारी के नाम षिकायती आवेदन सौंपकर अध्यक्ष पति पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
शिकायत में राजेश केवट ने बताया कि उनके 20 वर्षीय बेटे आकाष ने 18 जून को आत्महत्या कर ली थी। यह आत्मघाती कदम उसने नगर परिषद अध्यक्ष के पति गजराज की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया था। गजराज ने गत दिनों नर्मदा तट पर नारीयल, फूल की लगाई जाने वाली दुकान पर पहुंचकर आकाष के साथ मारपीट करने के साथ ही दुकान का सामान जब्त कर लिया था। गजराज के इस बर्ताव से आकाष आहत था। मानसिक रुप से परेषान होकर उसने आत्महत्या कर ली, इसके लिए गजराज जिम्मेदार है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर गजराज की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करें।