BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 10:24 am
KHABAR : जैतूपुरा में वृद्ध की मौत के बाद बवाल, आक्रोशित ग्रामीणों ने बकस्वाहा बस स्टैंड पर किया चक्काजाम, कार्रवाई की मांग, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला के थाना बकस्वाहा अंतर्गत ग्राम जैतूपुरा में गुरुवार रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब 70 वर्षीय दयाराम सिसौदिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों और ग्रामवासियों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए जैतूपुरा निवासी बैजनाथ दुबे को जिम्मेदार ठहराया और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए।


ग्रामीणों और परिजनों ने रात करीब 9 बजे से 11 बजे तक चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। मृतक के परिजन विक्रम परिहार ने बताया कि दो दिन पूर्व दयाराम सिसौदिया के साथ बैजनाथ दुबे ने मारपीट की थी, लेकिन पुलिस ने तब थ्प्त् दर्ज नहीं की। इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो जाने पर गांव में आक्रोश फैल गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे एसडीओपी रोहित अलावा ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद एफआईआर दर्ज की गई और चक्काजाम समाप्त हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE