BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 11:14 am
KHABAR :  21 जून को डोंगला वेधशाला में योग के कार्यक्रम, खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, सीएम मोहन यादव भी होंगे शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 21 जून को डोंगला वेधशाला में योग के कार्यक्रम के साथ साथ “खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री यादव सहित देश भर से आए खगोलशास्त्री और अन्य जानकार लोग अपनी ही छाया गायब होते हुए भी देखेंगे। साथ ही सीएम एक प्लेनेटोरियम का लोकार्पण भी करेंगे। यहां की व्यवस्था को देखने के लिए गुरुवार को कलेक्टर रोशन सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा डोंगला पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

 

उज्जैन से लगभग 35 किलोमीटर दूर महिदपुर तहसील का एक छोटा सा गांव डोंगला में कर्क रेखा गुजरने के कारण खगोल विज्ञान और ज्योतिष विज्ञान की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण रहा है। ग्राम डोंगला के खगोलीय महत्व को देखते हुए साल 2013 में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद मध्यप्रदेश शासन ने प्रदेश में आधुनिक वराह मिहिर खगोलीय वेधशाला ग्राम डोंगला में स्थापित की गई थी।


इसी को नई पहचान देने के लिए सीएम डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छाया गायब होने की घटना को यहां पर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इक्क्ठा होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में “खगोल विज्ञान एवं भारतीय ज्ञान परंपरा” विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी जिसमे देश भर से 300 लोग डोंगला पहुंचेंगे।


कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि 21 जून को सीएम डोंगला पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12ः28 मिनट पर छाया को गायब होते देखा जा सकेगा। इस दौरान यहां पर होने वाली कार्यशाला में जाने माने विद्वान उपस्थित होंगे। राष्टीय कार्यशाला होगी। देश के कोने-कोने से वैज्ञानिक और खगोल विज्ञान से जुड़े विद्वान आएंगे।


ऐसी है डोंगला वेधशाला
ग्राम डोंगला के खगोलीय महत्व को देखते हुए वर्ष 2013 में वराह मिहिर खगोलीय वेधशाला ग्राम डोंगला में स्थापित की। डोंगला वेधशाला में 5 मीटर डोम में 20 इंच का टेलिस्कोप स्थापित है। यह टेलिस्कोप के आटोमेशन नई शिक्षा नीति एवं नेशनल स्पेस पालिसी के लिए ऐतिहासिक कदम है। डोंगला ग्राम उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है। डोंगला में हाल ही में अत्याधुनिक डिजिटल तारामंडल की स्थापना मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में की गई। जिसमें 8 मीटर व्यास वाले एफआरपी डोम में ई-विज़न 4के प्रोजेक्टर और डिजिटल साउंड सिस्टम लगाया गया है। यह वातानुकूलित तारामंडल एक बार में 55 दर्शकों को ब्रह्मांडीय घटनाओं का रोमांचक अनुभव प्रदान करता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE