भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय ने एसीएस को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा कि-फाइलों के विलंब के लिए जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराना उचित नहीं है। जनप्रतिनिधियों को दोषी ठहराना उनकी गरिमा के विरुद्ध है।
एसीएस संजय शुक्ला ने मेयर इन कौंसिल के लिए सरकार की तरफ से आदेश निकाला है। आदेश में 10 दिन की समय सीमा में फाइल निराकरण करने की बात कही गई थी। आदेश पर प्रदेश के सभी महापौर ने आपत्ति दर्ज कराई है। जिसके लिए अपर मुख्य सचिव को यह पत्र लिखा गया है। मेयर ने लिखा हम चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं’ अपने दायित्व को लेकर सचेत हैं। बिना किसी ठोस आधार के महापौर या एमआईसी को निराकरण में विलंब के लिए दोषी ठहराना किसी भी स्थिति में उचित नहीं है।