पोरसा। शहर में देर रात 19 जून से हो रही तेज बारिश के कारण पोरसा शहर के शासकीय अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड मरीजो के वार्ड डॉक्टरों की ऑफिस सहित अस्पताल की सभी डॉक्टरों की ऑफिसो में बारिश होने के कारण नाले का गंदा पानी भर गया। जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, कारण यह है कि पोरसा शहर की रोड ऊंची होने के कारण जब भी बारिश होती है तो नाले का गंदा पानी सीधा पोरसा अस्पताल में भर जाता है जिससे प्रसूता महिला जच्चा बच्चा मरीजों में इंफेक्शन फैलने का खतरा बना रहता है कई बार शिकायत होने के बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है।