सीहोर। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के विवादित बयान को लेकर छतरपुर में आक्रोशित कायस्थ समाज उतरा सड़कों पर कार्यवाही की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सुरेश बाबू खरे ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा हमारे आराध्य भगवान श्री चित्रगुप्त को लेकर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए महाराष्ट्र में अपनी कथा के दौरान धर्मराज यमराज और भगवान श्री चित्रगुप्त का मजाक बनाते हुए उन्हें मुच्छड़ कहकर संबोधित किया उनकी इस टिप्पणी से कायस्थ समाज में आक्रोश है पंडित प्रदीप मिश्रा की अभद्र टिप्पणी को लेकर जहां पूरे देश में आक्रोश है वहीं आज छतरपुर में भी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने एकजुट होकर मोटे के महावीर धाम से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।