मुरैना। मुरैना में लगातार हो रही बारिश में करंट लगने से गोवंशों की मौत हो रही है। जिस को लेकर गौ सेवकों ने एमएस रोड पर मृत गोवंश का शव रखकर चक्काजाम किया और उनका आरोप है कि बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा, जिससे आए दिन गोवंश हादसे के शिकार हो रहे हैं। जाम को देखते हुए तुरंत मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। जाम खुलवाने में जुटी है, लेकिन गौ सेवकों की मांग है कि बिजली विभाग लापरवाही छोड़े और इस पर ठोस कदम उठाए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों वही गौ सेवको नगर निगम पर भी लगाया आरोप क्योंकि ट्रांसफॉर्मर के किनारे कचरा डाला जाता है। जो की नगर निगम के द्वारा समय पर साफ नहीं किया जाता इसके कारण क्या घटना हो रही है क्योंकि कचरा पर खाद्य पदार्थ होते हैं जिनको गौ वंश खाने जाती है तो यह घटना घटी जाती है। उन्होंने कहा अगर बिजली विभाग नगर निगम ध्यान नहीं देगा तो एक बड़ा आंदोलन नगर निगम के खिलाफ होगा।