नीमच। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच सिटी में विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें दीनदयाल उपाध्याय समिति के अध्यक्ष योगेश जैन तथा विधायक प्रतिनिधि संतोष पंजाबी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथि द्वय ने अभिभावकों तथा बालिकाओं की उपस्थिति में बैठक को सार्थक बताते हुए बालिकाओं की सुरक्षा तथा विद्यालय के विकास में अभिभावकों को सहयोग देने हेतु आग्रह किया।
योगेश जैन तथा संतोष पंजाबी ने महारानी लक्ष्मी बाई की पुण्यतिथि के अवसर पर बालिकाओं से जयकारे लगवाएं तथा महारानी लक्ष्मीबाई की वीर गाथाओं की कहानी अपने उद्बोधन में बच्चों को बताई। इस अवसर पर समर कैंप में बालिकाओं द्वारा निर्मित सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया। इसका अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। महारानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर सीसीएलएफ प्रभारी मधुलिका शर्मा द्वारा प्रार्थना सभा में बालिकाओं को संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मधुलिका शर्मा द्वारा किया गया। प्रभारी प्राचार्य हेमलता वर्मा तथा स्टाफ के समस्त सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।