BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 1:16 pm
KHABAR : भादवा माता मंडल स्थित ग्राम सावन के पंचायत परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की संकल्प सभा का आयोजन, पीएम मोदी के 11 साल बेमिसाल कार्यकाल पर हुई विस्तार से चर्चा, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। संकल्प से सिद्धि अभियान, 11 साल बेमिसाल, जो संकल्प लिया वह सिद्ध किया... विधायक दिलीप सिंह परिहार भादवा माता मंडल के ग्राम सावन में पंचायत परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं का संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन, गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल बेमिसाल कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा की गई। संकल्प सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती पूजा अनिल शर्मा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम उद्बोधन के रूप विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूजा अनिल शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, युवा नेता मेहर सिंह जाट ने संबोधित किया। संकल्प सभा में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा की मोदी जी ने जो कहा वह किया। उन्होंने जो संकल्प लिया था वह सिद्ध किया। 11 वर्षों में उन्होंने छोटे से छोटे लगाकर बाद से बड़ा काम किया। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछाया। सर घर नल हर घर जल, आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, किसान सम्मन निधि जैसी सैकड़ो योजनाओं तथा देश को अग्रिम पंक्ति की अर्थव्यवस्था के रूप में ला खड़ा किया है। लगातार देश आगे बढ़ रहा है तथा देश को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र के रूप में तथा विश्व गुरु के स्थान पर पहुंचने के लिए लगातार हमारा प्रयास जारी है। 

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प भी लिया संकल्प पत्र का वाचन रतनलाल मालावत ने किया तथा सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री महेश गुर्जर, मंडल उपाध्यक्ष मोहनलाल नागदा, मंडल मंत्री हीरालाल कुमावत, राजीव गरासिया, लाला नागदा, दिनेश शुक्ला, पिपलोन सरपंच दिलीप पुरोहित, नरेंद्र शर्मा, नवल कृष्ण सुरावत अनिल शर्मा, सावन ग्राम पंचायत के सरपंच, जवासा सरपंच, बोरखेड़ी सरपंच सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE