BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 1:27 pm
KHABAR : रतलाम-उज्जैन होकर चलेंगी दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-सूबेदार गंज से बांद्रा टर्मिनस के बीच जुलाई से सितंबर तक होगा संचालन, पढे़ खबर

Share On:-

रतलाम। रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस और सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस के बीच दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें रतलाम रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।


झांसी-बांद्रा स्पेशल (02199) 3 जुलाई से 25 सितंबर तक हर गुरुवार को झांसी से शाम 4ः50 बजे चलेगी। यह ट्रेन मक्सी, उज्जैन, नागदा, रतलाम और दाहोद होते हुए अगले दिन शाम 4ः10 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा से 5 जुलाई से 27 सितंबर तक हर शनिवार सुबह 5ः10 बजे चलकर रविवार सुबह 5 बजे झांसी पहुंचेगी।


सूबेदारगंज-बांद्रा स्पेशल (04125) 7 जुलाई से 29 सितंबर तक हर सोमवार को सूबेदारगंज से सुबह 5ः20 बजे चलकर मंगलवार सुबह 9ः30 बजे बांद्रा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा से 8 जुलाई से 30 सितंबर तक हर मंगलवार दोपहर 11ः15 बजे चलकर बुधवार शाम 5 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।


यहां रहेगा स्टॉपेज
झांसी-बांद्रा ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच होंगे। यह दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना से होकर गुजरेगी। वहीं सूबेदारगंज-बांद्रा ट्रेन में थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, स्लीपर और जनरल कोच लगेंगे। यह फतेहपुर, इटावा, आगरा, कोटा होते हुए चलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE