इंदौर। कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की मुश्किलें बढ़ सकती है। उनके ठिकानों पर बुलडोजर चल सकता है। मामले को लेकर केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि- कादरी के सिमी से जुड़े होने की भी शिकायत मिल चुकी है। अनवर कादरी जैसे लोगों छोड़ा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ थानों में जमीन पर कब्जे और दादागिरी जैसे मामले भी दर्ज है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा- ऐसे लोगों को सरकार नहीं छोड़ेगी। कादरी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
मामले में नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव का भी बड़ा बयान सामने आया है। भार्गव ने कहा- मैंने संभाग आयुक्त को पत्र लिखा है कि अनवर कादरी की पार्षदी निरस्त की जाए। कहा- लव जिहाद को प्रमोट करने वालों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि कांग्रेस पार्षद कादरी पर लव जिहाद के लिए मुस्लिम युवकों को लाखों रुपए फंडिंग का वीडियो वायरल हुआ था। लव जिहाद में पकड़े गए मुस्लिम युवकों ने पुलिस और मीडिया के सामने फंडिंग की बात स्वीकार की है। मामले का वीडियो वायरल हुआ था।