BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 1:45 pm
KHABAR :कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की ग्रामीण विकास योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी निर्माण कार्य सात दिवस में पूर्ण करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में जल गंगा जल संवर्धन अभियान का योजनाबद्ध क्रियान्वयन किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में मनरेगा के ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व वर्षों के प्रचलित कार्यों को अभियान मोड में पूर्ण करवाया जा रहा है।
कलेक्टर चंद्रा द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में गुरुवार को आयोजित बैठक में इन कार्यों की उपयंत्री वार सेक्टर वार प्रगति की समीक्षा कर निर्देशित किया  कि आगामी 07  दिवस में जल संचयन से संबंधित समस्त प्रगतिरत कार्यों को पूर्ण करने की जवाबदारी संबंधित उपयंत्री की होगी। सहायक यंत्री प्रतिदिन इसकी मॉनिटरिंग करें। साथ ही रिचार्ज पिट और खेत तालाब का निर्माण भी वर्षा के जल को सहेजने के लिए किया जा रहा है। इन्हें भी  7 दिवस में पूर्ण करवाने के निर्देश सभी उपयंत्रियों को दिए गए।
इस बैठक में कलेक्टर चंद्रा द्वारा ग्रामीण विकास विभाग की समस्त योजनाओ- प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना - वाटरशेड मिशन की भी समीक्षा की गई और आगामी माह में प्रस्तावित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के संबंध में भी सभी को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव , अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नीमच , समस्त सहायक यंत्री, उपयंत्री, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वयक अधिकारी व ब्लॉक समन्वयक उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE