खरगोन। जिले की बिस्टान नगर परिषद इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। गत दिनों करोड़ो रूपये के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, अब एक बार फिर नगर परिषद की लापरवाही से रहवासियों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्ड पार्षदों सहित रहवासियों ने एसडीएम बको शिकायती आवेदन सौपकर वार्ड 10 में पेयजल व्यवस्था कराने की मांग की। रहवासियों ने बताया कि वार्ड 10 की माधव विहार कालोनी पूर्ण विकसित होकर यहां बसाहट हो चुकी है। वर्तमान में पिछले एक सप्ताह से कॉलोनाइजर ने पेयजल की आपूति बन्द कर दी है। इसका विरोध करने पर उनका कहना है कि कालोनी पंचायत को हैंडओवर हो चुकी है अब वह व्यवस्था करेगी। जबकि नगर परिषद ऐसी कोई व्यवस्था करने से इनकार कर रही है। कॉलोनाइजर ओर परिषद की लड़ाई में रहवासी पेयजल संकट से जूझने को मजबूर है। इससे निजात दिलाई जाये।