गरोठ। शामगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुंडला खुर्द में शुक्रवार को एक दुखद हादसे में सिंधुसिंह पिता प्रताप सिंह (आयु लगभग 40 वर्ष) 40 फीट गहरे कुएं में गिर गए। घटना उस समय हुई जब वे कुएं से पानी खींच रहे थे, तभी अचानक मिट्टी फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और वे कुएं में गिर पड़े।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से करीब कुछ घंटों की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।