सतवास। काटाफोड थाने पर गुरुवार को जमीन विवादो से संबधित निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। आपको बता दें की कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन मे जिले भर में जमीन संबंधित विवाद के निराकरण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर मे सीमांकन सबंधित विवादो का पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा सयुंक्त रूप से निराकरण हेतु मुहिम चलाई जा रही है। इसी तारतम्य में कांटाफोड़ थाने पर शिविर का आयोजन किया गया। एसडीओपी श्रष्टि भार्गव ने बताया की शिविर मे लगभग 10 आवेदन आए थे उनका विधिक निराकरण किया जाएगा। शिविर के दौरान तहसीलदार, कांटाफोड़ थाना प्रभारी के साथ राजस्व एवं पुलिस टीम के अधिकारी कर्मचारी सहित नागरिक उपस्थित थे।