BREAKING NEWS
KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     KHABAR : बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच बना ग्रीन एनर्जी और औद्योगिक विकास.. <<     KHABAR : लोधी युवा शक्ति संगठन ने मंगल लोधी के साथ.. <<     KHABAR : संस्कारों की मिसाल बना भारत विकास परिषद.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड शिक्षा क्षेत्र के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान की बेटी ने जब बनाई मुख्यमंत्री मोहन.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले की भादसोड़ा थाना पुलिस और.. <<     NEWS : थर्ड ग्रेड शिक्षकों ने खोला मोर्चा,.. <<     KHABAR : एक दिवसीय कर्बला मेले की तैयारियों को.. <<     BIG REPORT : गुर्जरबर्डिया में उपमुख्यमंत्री देवड़ा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : वार्ड-3 में तीन रातों से बिजली गुल, भीषण.. <<     BIG REPORT : डोडाचूरा तस्करी पड़ी भारी, न्यायालय ने.. <<     NEWS : महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान से एमपी तक नशे की सप्लाई का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2025, 3:41 pm
BIG NEWS : डॉ. गौर यूनिवर्सिटी का 33वां दीक्षांत समारोह, स्वामी रामभद्राचार्य मानद डी लिट् की उपाधि से सम्मानित, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम में वर्चुअल हुए शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में गुरुवार को आयोजित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 33वें दीक्षांत समारोह में आस्था और सत्ता दोनों का समागम देखने को मिला। समारोह में प्रख्यात संत स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की उपस्थिति ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।  वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने समारोह में भाग लिया।


नितिन गडकरी कार्यक्रम में वर्चुअल हुए शामिल  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का सागर दौरा अचानक खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा। वे मध्यप्रदेश के जबलपुर से इस समारोह में वर्चुअल जुड़े और विद्यार्थियों को संबोधित किया। दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को डिग्रियां और स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित भव्य समारोह में विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की चमक साफ दिखाई दी। कुलपति डॉ. नीलिमा गुप्ता ने स्वागत भाषण में कहा कि “विश्वविद्यालय अकादमिक गुणवत्ता के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति का भी पोषण करता है।”


स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में धैर्य, विवेक और सेवा भाव को अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि “ज्ञान सिर्फ नौकरी के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और मानव सेवा के लिए होना चाहिए।” उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि “सागर विश्वविद्यालय मध्यप्रदेश का गौरव है और यहां के विद्यार्थी आने वाले समय में देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।” मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी विश्वविद्यालय के सतत विकास और शैक्षणिक नवाचारों की सराहना की कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, विभिन्न विभागों के डीन, शिक्षकगण, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे।


स्वामी रामभद्राचार्य ने माथे से लगाई डी लिट् की उपाधि
दीक्षांत समारोह में कुल 1225 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 957 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जा रही है। इनमें पीजी के 426, यूजी के 482 और पीएचडी के 49 विद्यार्थी शामिल हैं। समारोह में पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य को मानद डी लिट् की उपाधि से सम्मानित किया। उन्होंने उपाधि लेकर माथे से लगाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE